छात्र हित की आवाज बनी महुआडांड़ की बेटी, आशिका मिंज ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की मुलाकात, शिक्षा और पारदर्शिता पर रखी मांग

महुआडांड़ की आशिका मिंज ने छात्रों की आवाज बनकर मंत्री सुदिव्य सोनू के सामने एनपीयू सत्र, कॉलेजों की बदहाली और पारदर्शी नौकरी परीक्षाओं का मुद्दा उठाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातहार: महुआडांड़ महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय की बेटी आशिका मिंज ने छात्र हित का मुद्दा राज्य स्तर पर उठाकर सबका ध्यान खींचा है। आशिका, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीना कुजूर की पुत्री हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाकात की। इस दौरान आशिका ने छात्रों से जुड़ी कई अहम बातें मंत्री के समक्ष रखीं।आशिका ने एनपीयू में ग्रेजुएशन का सेशन समय पर कराने की मांग की। साथ ही एनपीयू के कई कॉलेजों की जर्जर बिल्डिंग, टेबल-बेंच और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने झारखंड में होने वाली आगामी नौकरी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर भी अपनी बात रखी।मंत्री सुदिव्य सोनू ने आशिका की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।आशिका की इस पहल की महुआडांड़ क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की बेटी ने शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों को मजबूती से उठाकर सभी छात्रों की आवाज बनने का काम किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।