
Simdega News: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा का सिमडेगा सर्किट हाउस में स्वागत किया।
अशोक बड़ाइक और पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वागत से आशा लकड़ा अभिभूत नजर आयीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक पुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
