अशोक सिंह बने ACB ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऑफिसर्स एसोसिएशन (ACB) का चुनाव (Election) गुरुवार को संपन्न हुआ। दो पदों अध्यक्ष और सचिव के लिए चुनाव हुआ।

चुनाव (Election) में अध्यक्ष पद के लिए पुलिस निरीक्षक गुलाम शाहिद अंसारी और पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के बीच में मतदान हुआ। अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष के पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

दूसरे पद जो कि सचिव का था उस पर आपसी सहमति से अभिषेक कुमार भारती को विजय घोषित किया गया।

यह पूरा चुनाव पुलिस मेंस एसोसिएशन (Election Police Men’s Association) रांची के पदाधिकारी मेजर आनंद राज खलको एवं रांची जिला एसोसिएशन के सचिव अभिनव पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।

Share This Article