पूर्वी दिल्ली के BJP सांसद गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे चुनाव, अध्यक्ष जेपी नड्डा से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP MP Gautam Gambhir: पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से BJP के लोकसभा सांसद Gautam Gambhir ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीति से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वह अपनी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

इसके साथ ही गंभीर ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए PM Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा है।

गौतम गंभीर ने एक्स पर प्रधानमंत्री Narendra Modi, जेपी नड्डा और अमित शाह को टैग करते हुए पोस्ट कर कहा, “मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द! ”

गंभीर द्वारा स्वयं को राजनीति से मुक्त करने के लिए किए गए आग्रह के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि BJP पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से किसी नए चेहरे को उम्मीदवार बना सकती है।

Share This Article