

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित चार जिलों के 31,951 परिवारों को सोमवार को 15-15 हजार रुपये प्रति परिवार की अंतरिम राहत राशि की दूसरी किस्त जारी की।





शर्मा ने इस साल आई बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित चार जिलों – शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से औपचारिक रूप से राशि जारी की।
