रांची शहर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर अधिकारियों ने देखा शहर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची शहर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को भ्रमण किया।

अधिकारियों में उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर सौरभ शामिल थे।

अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया।

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया।

पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की, जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।

Share This Article