
मुंबई: मुंबई में दशकों तक पत्रकारों की रातों को चाय की चुस्कियों और गपशप से गुलजार करने वाले 75 वर्षीय ‘चायवाले’ बबन केमकर के सम्मान में सोमवार को एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकारों, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ने हिस्सा लेकर उनके प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया।
लगभग चार दशक तक दादर रेलवे स्टेशन के बाहर रात में चाय का ठेला लगाने बबन देर रात सिटी संस्करण के छपने के बाद काम से लौटने वाले पत्रकारों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा थे और लोग उन्हें प्यार से ‘बबनसेठ’ पुकारते हैं।

