बाबूलाल मरांडी को मिली झारखंड की जिम्‍मेदारी, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/नई दिल्‍ली: BJP ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं। तेलंगाना (Telangana) में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है।

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के BJP प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश BJP के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व CM बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

बाबूलाल मरांडी को मिली झारखंड की जिम्‍मेदारी, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi got the responsibility of Jharkhand, made state president

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी स्थित प्रगति मैदान के नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से अगले नौ महीनों में लोगों को केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया।

इस बैठक का मकसद कैबिनेट और संगठन में फेरबदल भी बताया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article