Homeझारखंडकेंद्रीय मंत्रियों से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड की समस्याओं को रखा सामने

केंद्रीय मंत्रियों से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड की समस्याओं को रखा सामने

Published on

spot_img

Babulal Marandi met With Union Ministers: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के नेतृत्व में BJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड की जनता से जुड़ी कई अहम समस्याओं को दोनों केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखा। बैठक में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

राज्य सरकार की लापरवाही से जनता परेशान : मरांडी

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य सरकार की लापरवाही, अक्षमता और वित्तीय कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

छात्रवृत्ति बकाया रहने का ठीकरा राज्य सरकार पर

मरांडी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि लंबे समय से बकाया है। इसके पीछे कारण यह है कि राज्य सरकार ने समय पर केंद्र सरकार को आवश्यक जानकारी नहीं दी। इस वजह से छात्रों को समय पर उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

केंद्र ने भेजी राशि, उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 की पहली किस्त की राशि झारखंड को भेज दी है। लेकिन राज्य सरकार अब तक उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को नहीं भेज पाई है।

मरांडी के अनुसार, राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हेमंत सरकार राज्यांश भी नहीं दे रही है. अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च 2026 में केंद्र की राशि अपने आप वापस हो जाएगी।

नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

इसके अलावा बाबूलाल मरांडी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...