आंदोलनकारी छात्रों की मांगें जायज, जो कर्मचारी पैसे देकर चयनित होंगे वे भ्रष्टाचार का रायता ही फैलाएंगे : बाबूलाल मरांडी

रांची में आंदोलनरत छात्रों से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि भाजपा सड़क से सदन तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मिला।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मांगें बिल्कुल जायज हैं। भाजपा सड़क से सदन तक उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठायेगी।

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पैसे देकर चयनित होंगे वे भ्रष्टाचार का रायता ही फैलाएंगे। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मामला नहीं है बल्कि नौकरी बेचने का मामला है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।