
Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत शनिवार को CISF ने BCCL एरिया-05 के वेस्ट मुदीडीह में बड़ी कार्रवाई की।
CISF की टीम ने सिम नंबर-02 के पास छापेमारी कर करीब 90 टन कोयला जब्त किया। कार्रवाई के बाद जब्त कोयले को स्थानीय BCCL प्रबंधन के हवाले कर दिया गया।
वहीं, अवैध कोयला कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए बाघमारा के बोरा, गोविंदपुर समेत आसपास के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान साइडिंग और चेक पोस्टों पर कोयला लदे वाहनों की सघन जांच की गई।
CISF अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान वाहनों के कागजात भी चेक किए गए और सभी दस्तावेज दुरुस्त पाए गए।
CISF की लगातार कार्रवाई और ड्रोन सर्विलांस से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा बलों ने साफ कर दिया है कि कोयले के अवैध कारोबार और लीकेज के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

