


Baharagora Road Accident : बहरागोड़ा में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि भादुआ गांव के रहने वाले 19 वर्षीय पवित्र महतो और 20 वर्षीय हीरो महतो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी जामजुरकी नदी के पास सुनसान सड़क पर एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे।





हादसे की जगह सुनसान होने के कारण ग्रामीणों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया ने दोनों घायलों को आनन-फानन में झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सबसे दर्दनाक बात ये है कि दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
