
Bus carrying 40 passengers Falls into River in Bangladesh : बांग्लादेश में बुधवार को कम से कम 40 लोगों को ले जा रही एक बस परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में गिर गई जिसमें कई यात्रियों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी में दौलाडिया टर्मिनल पर शाम लगभग 5.15 बजे हुई और बस पद्मा नदी में गिर गई।
