काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत 250 घायल

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर भीषण हवाई हमले में 400 मौतों का दावा, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया, जबकि पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने से इनकार किया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई और 250 अन्य घायल हो गए। इस भीषण हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है। अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल इमारत में लगी आग बुझाने और मलबे से शवों को निकालने में जुटे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि निशाना बनाया गया अस्पताल मुख्य रूप से नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए था।

इधर, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में हुए उसके हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को जब अफगानिस्तान ने इस हमले में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया था, तब भी पाकिस्तान ने इसे नकार दिया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।