पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा आरोप, हवाई हमलों में नागरिकों के घर बनाए निशाना

तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर काबुल और कंधार में हवाई हमलों के दौरान नागरिकों के घर और ईंधन डिपो को निशाना बनाने का आरोप लगाया, महिलाओं और बच्चों की मौत का दावा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काबुल: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की सेना पर काबुल और दक्षिणी प्रांत कंधार में रात भर जारी रहे हवाई हमलों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। तालिबान सरकार ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच लड़ाई का यह तीसरा सप्ताह है। सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पाकिस्तान के विमान ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के ईंधन डिपो (ईंधन भंडार केंद्र) पर भी हमला किया। पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।