मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला करने का आरोपी लेबनान से था: गृह मंत्रालय

अमेरिका के डेट्रॉइट में यहूदी प्रार्थनास्थल ‘टेंपल इजराइल’ पर वाहन से हमला, संदिग्ध आयमन मोहम्मद गजाली की पहचान; सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया, एफबीआई जांच में जुटी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेट्रॉइट: अमेरिका में यहूदियों के प्रार्थनास्थल पर वाहन से टक्कर मारने वाले हथियारबंद व्यक्ति की पहचान लेबनान में जन्मे 41 आयमन मोहम्मद गजाली के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डेट्रॉइट, मिशिगन के पास वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित ‘टेंपल इजराइल’ में टक्कर मारने वाले हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। टक्कर के बाद हमलावर के वाहन में आग लग गई थी। यूहदियों का यह प्रार्थना स्थल अमेरिका में सबसे बड़े प्रार्थनास्थल में से एक है।

गृह मंत्रालय के अनुसार 2011 में एक अमेरिकी नागरिक से विवाह के बाद गजाली प्रवासी वीजा पर अमेरिका आया था और उसे 2016 में अमेरिकी नागरिकता प्रदान की गई थी। एफबीआई के डेट्रॉइट फील्ड ऑफिस की प्रभारी विशेष एजेंट जेनिफर रनयान ने इस घटना को ‘‘बेहद परेशान करने वाला और दुखद’’ बताया और कहा कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एजेंसी इस अपराध को ‘‘यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर की गई लक्षित हिंसा’’ मानती है। जांच अधिकारी उसके मकसद का पता लगा रहे हैं।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बुचर्ड ने कहा, ‘‘आरोपी ने किस बात से प्रेरित होकर ये कार्रवाई की, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।’’ बुचर्ड ने कहा कि इस घटना में प्रार्थनास्थल का कोई कर्मी, शिक्षक या बच्चा घायल नहीं हुआ, वहां 140 बच्चे पढ़ते हैं। बुचर्ड ने कहा कि संदिग्ध अपने वाहन के अंदर मृत पाया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।