गिरिडीह में दोहरी नागरिकता के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गांवा पुलिस (Police) ने धोखाधड़ी से भारत की नागरिकता लेने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार (Arreste) किया है। आरोपित के खिलाफ धनवार के सहायक निर्वाचन सह अंचल अधिकारी महेंद्र रविदास ने गांवा थाना में मंगलवार की दोपहर केस दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता देखते हुए इसके चंद घंटे बाद ही धोखाधड़ी से दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में नौशाद आलम को गिरफ्तार कर Police अब Inquiry कर रही है और जानने के प्रयास में है कि इस आरोपित का सहयोग और किन-किन लोगों ने किस मकसद के साथ किया है।

नौशाद आलम के पास पहले से बांग्लादेश का Passport मौजूद

जानकारी के अनुसार सहायक निर्वाची सह अंचल अधिकारी महेंद्र रविदास ने ‘द रिप्नजेनटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1950’ के तहत धोखाधड़ी (Fraud) कर दोहरी नागरिकता लेने के आरोप में केस दर्ज कराया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी की माने तो आरोपित नौशाद आलम के पास पहले से बांग्लादेश का Passport मौजूद था। लेकिन नौशाद आलम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर Bharat का मतदाता परिचय पत्र बनाकर भारत की नागरिकता हासिल किया।

जब पूरे मामले की जांच भारत निर्वाचन आयोग ने किया उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जबकि Kolkata के फॉरेंस रीजनल रजिस्ट्रेशन अधिकारी ने भी मामले में अंचल अधिकारी महेंद्र रविदास को पत्र लिख कर इस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया। इसके बाद अंचल अधिकारी ने केस दर्ज कराया।

Share This Article