सरहुल महोत्सव के दौरान प्रकृति पर्व के उल्लास में शामिल होंगे CM हेमंत

रांची में सरहुल महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरना पूजा समिति का आमंत्रण स्वीकार किया। 21 मार्च को आयोजित प्रकृति पर्व में उनकी भागीदारी से उत्सव की रौनक बढ़ेगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chief Minister Hemant Soren Accepted the invitation for the Sarhul Festival: सरना पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।