
Major Action in Bank Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5.40 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने स्टेट बैंक के तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार की 97.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई थी। इस मामले ने बैंकिंग व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच में सामने आई धोखाधड़ी की सच्चाई
सीबीआई धनबाद ने मनोज कुमार के खिलाफ बैंक जालसाजी का मामला दर्ज किया था। इसके अलावा शिकारीपाड़ा थाना में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान ईडी को पता चला कि मनोज कुमार ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए कई जगहों पर धोखाधड़ी की।
मृत ग्राहकों के खातों से की गई हेराफेरी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने साहिबगंज, बरहेट और फुल्लांगा समेत अन्य स्थानों पर पदस्थापन के दौरान मृत ग्राहकों के खातों और किसान क्रेडिट कार्ड में गड़बड़ी की।
इसके साथ ही एनजीओ और शेल कंपनियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए। फिलहाल एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
