11 सितंबर को देशभर के बैंक रहेंगे ठप? UFBU ने दी हड़ताल की चेतावनी, ये हैं कर्मचारियों की डिमांड

बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, इसके बाद छुट्टियों के कारण कई इलाकों में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने में देरी, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और पेंशन से जुड़े मुद्दों समेत कई लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल होने की स्थिति में देश के कई हिस्सों में, विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं, लगातार कई दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं। 11 सितंबर शुक्रवार को है। इसके बाद दो दिन बैंक अवकाश हैं। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कई क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं पर लंबा असर पड़ने की संभावना है। यूएफबीयू नौ बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों का शीर्ष मंच है। संगठन ने 28 सितंबर से तीन दिन की एक और देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही लेखा बंदी के दौरान प्रस्तावित है। यूएफबीयू ने कहा है कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का फैसला भी लिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।