बंटी खान के हजारीबाग जेल शिफ्ट होते ही एनकाउंटर का डर! पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार, बुलेटप्रूफ जैकेट और CCTV सुरक्षा की मांग

कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद से हजारीबाग जेल शिफ्ट करने के आदेश के बाद पत्नी ने एनकाउंटर का डर जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News : कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक को धनबाद जेल से हजारीबाग केंद्रीय कारा भेजने की तैयारी के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने उसके जेल से स्थानांतरण की अनुमति दे दी है।

वहीं, बंटी खान की पत्नी सना परवीन ने अदालत में आवेदन देकर पति के एनकाउंटर की आशंका जताई है। सना परवीन ने आरोप लगाया है कि धनबाद से हजारीबाग ले जाने के दौरान पुलिस उनके पति के साथ अनहोनी कर सकती है। उन्होंने पूर्व में वासेपुर में पुलिस हिरासत के दौरान पैदल मार्च के समय पति पर हुए कथित हमले का भी हवाला दिया है।

पत्नी ने सुरक्षा के लिए पैरों में बेड़ी लगाने, पूरे रास्ते सीसीटीवी निगरानी रखने और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर हजारीबाग जेल ले जाने की मांग की है। अब इस मामले में अदालत के समक्ष पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।