गुमला: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में गुमला जिले के बसिया निवासी प्रो. नरेश कुमार की पुत्री प्रगति कुमारी ने सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रगति कुमारी की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।



