
नयी दिल्ली: जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड ने संजय राव को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।
बाटा इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि राव अब गुंजन शाह की जगह लेंगे। गुंजन शाह ने पांच साल तक कारोबार का नेतृत्व किया और कार्यकाल पूरा होने के बाद वह अपना पद छोड़ देंगे।

