
नयी दिल्ली: आरबीएल बैंक 26,015 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर एमिरेट्स एनबीडी बैंक को जारी करेगा।
शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी गई सूचना के अनुसार, बैंक के निदेशक मंडल ने तरजीही निर्गम के जरिये 280 रुपये प्रति शेयर की दर से 92.91 करोड़ से अधिक शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

