पानी संकट को लेकर महिलाएं उतरी रोड पर, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा चौक के पास गुरुवार को पानी की गंभीर समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 15 से बड़ी संख्या में महिलाएं, बाल्टी और बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वे पिछले करीब दो महीनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क जाम के कारण मेन रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया गया। महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगी। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में जल संकट ने उनकी परेशानी कई गुना बढ़ा दी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।