BCCI ने T20 World Cup की टीम का किया एलान, किन खिलाड़ियों को मिला मौका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

India’s T20 WC squad : T20 World Cup 2024 के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान हो गया है। टीम इंड‍िया में कौन ओपनर्स हैं, कौन से बल्लेबाज म‍िड‍िल ऑर्डर में होंगे, वहीं तेज गेंदबाजी और स्प‍िन की ज‍िम्मेदारी किसे दी गई है। इसे लेकर BCCI ने आध‍िकार‍िक घोषणा कर दी है। T20वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।

टीम की कमान रोह‍ित शर्मा को सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अहमदाबाद में लंबे-चौड़े मंथन के बाद टीम का ऐलान किया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने कई ख‍िलाड़‍ियों को लेकर चर्चा की। आखिरकार 15 ख‍िलाड़‍ियों को चुना गया। टी20 विश्व कप 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगा..

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज. रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

Share This Article