109 करोड़ की 189 योजनाओं का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में करोड़ों की 400 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर जिले के विकास का भरोसा दिलाया।

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : समृद्धि यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में 109 करोड़ की 189 योजनाओं का शिलान्यास तथा 165 करोड़ की 211 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने बियाडा स्थित सभास्थल में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए जिले के विकास, सुशासन और नए बिहार के संकल्प को दोहराया। सीएम नीतीश ने कहा कि एनडीए सरकार उद्योग स्थापना से सशक्त बिहार और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक-एक कदम उठा रही है। पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और जनता की सुविधाओं को सुदृढ़ करने से विकास की गति और तेज़ होगी तथा सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Share This Article