Latest Newsविदेशशादी नहीं तो नौकरी गई! चीनी कंपनी के अजीब फरमान से मचा...

शादी नहीं तो नौकरी गई! चीनी कंपनी के अजीब फरमान से मचा बवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Shandong Shuntian Chemical Group Co., Ltd.: चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा फरमान जारी किया कि हर कोई हैरान रह गया।
शेंडोंग प्रांत की शेंडोंग शुंटिआन केमिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड (Shandong Shuntian Chemical Group Co., Ltd.) ने अपने 28 से 58 साल के 1200 कर्मचारियों को सितंबर तक शादी करने का आदेश दिया। इसमें तलाकशुदा लोग भी शामिल थे।
आदेश में यह भी कहा गया कि जो कर्मचारी मार्च तक शादी नहीं करेगा, उसे अपनी आलोचना करते हुए पत्र लिखना होगा, जबकि जून तक शादी (Marriage) न करने वालों के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर कोई सितंबर तक भी अविवाहित रहा, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

शादी से जुड़ा आदेश जारी होते ही विवाद शुरू

इस अजीबोगरीब आदेश के बाद कंपनी की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे कर्मचारियों की निजी जिंदगी में दखल करार दिया। कई यूजर्स ने कंपनी पर लेबर लॉ के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

कंपनी ने दिया चौंकाने वाला तर्क

कंपनी ने इस फैसले के पीछे तर्क दिया कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों में मेहनत, दया, वफादारी और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। लेकिन इस दावे को किसी ने भी स्वीकार नहीं किया और मामला तूल पकड़ने लगा।

सरकार के दखल के बाद आदेश रद्द

विवाद बढ़ता देख स्थानीय ह्यूमन रिसोर्स और सोशल सिक्योरिटी ब्यूरो (Bureau of Human Resources and Social Security) ने मामले में हस्तक्षेप किया। जांच में पाया गया कि यह आदेश लेबर लॉ का उल्लंघन करता है।
इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी को आदेश रद्द करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक आक्रोश के बाद कंपनी ने भी अपनी गलती मानी और आदेश वापस ले लिया।
spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...