सीईसी से पहले नड्डा के आवास पर बंगाल भाजपा कोर कमेटी की बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा की कोर कमेटी की एक बैठक शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के आवास पर चल रही है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों को तय करने के लिए है।

भाजपा पहले ही पश्चिम बंगाल के पहले दो चरणों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष, राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधकारी और राजीव बनर्जी सहित पश्चिम बंगाल भाजपा के कोर कमेटी के सदस्य शामिल हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा ने जिला इकाइयों द्वारा सुझाए गए संभावित उम्मीदवारों के नामों को सूचीबद्ध किया है।

उन्होंने कहा, नड्डा जी के आवास पर चल रही कोर कमेटी की बैठक में संभावित नामों की सूची को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखने से पहले सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, जो पश्चिम बंगाल की शेष विधानसभा सीटों से पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करेगी।

भाजपा की सीईसी बैठक दिन में बाद में होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि सीईसी की बैठक में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के उम्मीदवारों के साथ-साथ असम और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों के उम्मीदवारों के नामों को तय करने को लेकर भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share This Article