राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नयी दिल्ली में स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। अधिकारियों के अनुसार शर्मा ने प्रधानमंत्री को नवरात्र पर्व की शुभकामना और बधाई देते हुए राजस्थान के शिल्पकार द्वारा चंदन की लकड़ी से निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।
शर्मा ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जारी जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार की योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से आमजन लाभांवित हो रहे हैं और राजस्थान विकास के मामले में नयी ऊंचाइयां छू रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।