
नई दिल्ली : घरेलू गैस बुकिंग के नियमें में बड़ा अपडेट सामने आया है। नए नियमों के मुताबिक अब सिलेंडर लेने के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए समय सीमा इस प्रकार तय की गई है। नए नियमों का मकसद गैस की कालाबाजारी रोकना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना बताया जा रहा है।
बदले नियम के अनुसार जिन लोगों के पास केवल एक सिलेंडर है, वे नया सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे। दो सिलेंडर वाले ग्राहकों के लिए इंतजार अब 35 दिन का होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसका असर शहरों में रहने वाले डबल सिलेंडर वाले परिवारों पर ज्यादा पड़ेगा। साथ ही, अगर कोई ग्राहक तय समय से पहले बुकिंग करता है, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा।
छोटे सिलेंडरों पर भी नए नियम
अब 5 किलो सिलेंडर भरवाने के लिए 9 से 16 दिन का गैप होना जरूरी है। 10 किलो सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन का गैप होना चाहिए। यह गैप पिछली बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा। नए नियमों से ग्राहक समय पर बुकिंग कर सकेंगे और गैस वितरण में व्यवधान की संभावना कम होगी।

