रामगढ़ में महाशिवरात्रि पर भंडारा व कीर्तन का आयोजन

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के नेहरू रोड स्थित शिव मंदिर, कैथा प्राचीन शिव मंदिर, श्री जलाराम मंदिर, लोहार टोला प्राचीन शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, गौशाला शिव मंदिर, परसोतिया शिव मंदिर, नई सराय शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों का ताता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि पर जय श्री महाकाल मंडली के तत्वावधान में मंगलवार को भंडारा व कीर्तन का आयोजन किया गया। सेवादारों ने बाबा का दरबार और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया था।

भगवान भोलेनाथ के महाकाल स्वरूप को आरती व भोग लगाया गया। साथ ही शिव पार्वती की स्थाई झांकी कलाकारों द्वारा पेश की गई। शाम छह बजे महाआरती के उपरांत दूध, भांग और पेड़ा का भोग लगाया गया।

कैथा प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा भक्ति में माहौल में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। सांसद ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

Share This Article