

पटना : सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत एवं सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म “बहुरानी देवरानी” की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन विजय यादव कर रहे हैं, जबकि महेंद्र यादव सह-निर्माता हैं।





फिल्म में प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, मोनू अलबेला, शिवानी सिंह, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, मंटू लाल, रिंकू भारती, सुष्मिता मिश्रा, अमर गुप्ता, बबलू लाल, विवेक पटेल, बनारसी बिंद, सागर चौहान सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं और परिकल्पना विजय यादव की है। गीत एवं संगीत सुनील झा का है।
फिल्म की तकनीकी टीम में मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष एवं विनीत, कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान एवं बनारसी बिंद, आर्ट डायरेक्टर अनिल, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह एवं अजय सिंह, ड्रेस डिजाइनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह और स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ शामिल हैं।
