मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ की स्थिति का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा-बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा व सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का जायजा लेकर अधिकारियों को राहत, सुरक्षा और बचाव के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेपाल में आए सैलाब को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के संभावित प्रभावों, आवश्यक एहतियाती उपायों, सुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।