
रांची : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा। देश और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसी तरह ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा किउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन की सूचना से मन व्यथित है। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

