बड़ा फैसला! 3 जुलाई को मंत्री बनेंगी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को बड़ा फैसला किया है।

जानकारी मिल रही है कि राज्य के शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी (Baby Devi) 3 जुलाई यानी सोमवार को मंत्री पद का शपथ ग्रहण (Oath Taking) करेंगी।

बेबी देवी को दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाएंगे

राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) बेबी देवी को दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाएंगे। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय (Vinod Pandey) ने दी है।

विदित हो कि चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का 6 अप्रैल 2023 को निधन हो गया था।

TAGGED:
Share This Article