HomeUncategorizedगौतम अडाणी की संपत्ति में हुई बड़ी गिरावट, Forbes की सूची में...

गौतम अडाणी की संपत्ति में हुई बड़ी गिरावट, Forbes की सूची में सातवें पायदान पर पहुंचे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में पिछले दो दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

दुनिया के अमीरों की सूची में Top 5 की सूची से अडाणी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की सूची में वे चौथे स्थान से खिसककर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडाणी की संपत्ति में हुई बड़ी गिरावट, Forbes की सूची में सातवें पायदान पर पहुंचे - Big decline in Gautam Adani's wealth, reached seventh position in Forbes list

अडाणी समूह के बही-खातों में गड़बड़ी की बात कही गई

फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर (Forbes Realtime Billionaire) की शुक्रवार को जारी सूची के मुताबिक गौतम अडाणी की संपति 22.6 अरब डॉलर घटकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

अडाणी की संपत्ति में यह गिरावट अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग (American company Hindenburg) रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में अडाणी समूह के बही-खातों में गड़बड़ी की बात कही गई है।

सूची के मुताबिक दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर टेस्ला के CEO एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है।

गौतम अडाणी की संपत्ति में हुई बड़ी गिरावट, Forbes की सूची में सातवें पायदान पर पहुंचे - Big decline in Gautam Adani's wealth, reached seventh position in Forbes list

अडाणी समूह कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट की रही

Amazon के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के दूसरे सबसे अमीर मुकेश अंबानी फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर सूची में 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।

गौतम अडाणी की संपत्ति में हुई बड़ी गिरावट, Forbes की सूची में सातवें पायदान पर पहुंचे - Big decline in Gautam Adani's wealth, reached seventh position in Forbes list

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में आज की गिरावट से निवेशकों के करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार की गिरावट में अडाणी समूह के शेयरों में बिकवाली का बड़ा योगदान है।

दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट की रही। समूह की प्रतिनिधि कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 20 हजार करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) आज ही लेकर आई थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...