बैंक ऑफ़ इंडिया की बड़ी लापरवाही, खुद ब खुद कट गए खाते से 31 हजार रुपए

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Big negligence of Bank of India : चाईबासा (Chaibasa) के गुवा बाजार निवासी अजीत दास के खाते से गुरुवार की रात 9:45 से लेकर 1:30 बजे के बीच तकरीबन 31 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।

जिसके बाद शुक्रवार की सुबह खाताधारक गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) शाखा जाकर इसकी लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक को दी।

इस संबंध में अजीत दास ने बताया कि वह बैंक से Online Transaction नहीं करता है। उसके बावजूद अचानक उसके खाते से 31 हजार रुपए कैसे कट गए हैं। अजीत दास ने इसकी लिखित शिकायत गुवा थाना में की है।

बैंक की बड़ी लापरवाही

बताते चलें इससे पूर्व भी गुवा Bank of India के खाताधारक संदीप कुमार प्रसाद के खाते से 70 हजार रुपए की निकासी कर ली गई थी। खाताधारक अजीत दास ने कहा कि आए दिन खाता धारकों के साथ ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।

बैंक के कर्मचारी यह हवाला देकर अपना पिंड छुड़ा लेते हैं कि आपके खाते में आधार से पैसा निकाला गया है। किसी खाता धारक को कहा जाता आपने गलती से कहीं Paytm कर दिया है, जबकि खाताधारक कोई Online Transaction कभी करता ही नहीं है।

Share This Article