बड़ी खबर: रांची सिविल कोर्ट के बाद अब गैलेक्सी मॉल निशाने पर, पासपोर्ट सेवा केंद्र को मिली बम से उड़ाने की धमकी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर बम की धमकी से दहशत फैल गई है। रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड पर गैलेक्सी मॉल में मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। यह धमकी ईमेल के ज़रिए दी गई है। सूचना मिलते ही, पुलिस की एक टीम, जो कि कोतवाल DSP के नेतृत्व में और बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। BDS टीम पासपोर्ट ऑफिस और मॉल परिसर के हर कोने की अच्छी तरह से तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मॉल में आने-जाने वालों पर नज़र रखी जा रही है। फिलहाल, जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति साफ़ हो जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस ने लोगों से घबराने से मना किया है और जांच पूरी होने तक सतर्क रहने को कहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।