नई दिल्ली : मुंबई प्रवास के दौरान विधायक पूर्णिमा दास साहू और कल्पना सोरेन ने दुनिया की सबसे मशहूर और अनुशासित फूड डिलीवरी व्यवस्था मुंबई के डब्बावालों से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली को करीब से समझा। वर्षों से ये डब्बावाले लाखों लोगों तक समय पर घर का ताज़ा भोजन पहुंचाने के लिए पूरी दुनिया में पहचान बना चुके हैं।

इस मुलाकात में झारखंड के व्यस्त शहरों में सेंट्रल किचन मॉडल शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, ताकि कामगारों, नौकरीपेशा लोगों और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों तक समय पर स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन पहुंचाया जा सके।
अगर यह पहल जमीन पर उतरती है तो झारखंड में नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बेहतर फूड सप्लाई सिस्टम विकसित होगा। हजारों लोगों को सस्ता और साफ भोजन मिल सकेगा। सोशल मीडिया पर भी इस पहल की जमकर चर्चा हो रही है और लोग इसे झारखंड के लिए एक सकारात्मक शुरुआत मान रहे हैं।


