26 साल बाद भाखड़ा नहर से निकाली वैन, बच्चे की कमीज और मानव कंकाल के अवशेष मिले

पंजाब की भाखड़ा नहर से 26 साल बाद निकाली गई मारुति ओमनी वैन में मानव कंकाल के अवशेष और बच्चे की कमीज मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब के रूपनगर जिले में भाखड़ा नहर से एक वाहन को करीब 26 साल बाद निकाला गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसे के दौरान वाहन में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। दो दशक से अधिक समय से 32 फुट गहरी भाखड़ा नहर के तल में पड़ी मारुति ओमनी वैन को स्थानीय गोताखोर कमलप्रीत सैनी ने ढूंढ़ा। सैनी ने दावा किया कि वैन के अगले हिस्से में मानव कंकाल के कुछ अवशेष मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक कमीज भी मिली है जो मृत बच्चे की मानी जा रही है। बरामद की गई सभी वस्तुएं परिवार को सौंप दी गई हैं। सैनी को यह वाहन रूपनगर के कीरतपुर साहिब पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्कियां गांव के पास भाखड़ा नहर में शव की तलाश करते समय मिला। सैनी ने बताया वह शव की तलाश कर रहा था तभी उसे नहर में पड़ी वैन दिखाई दी। वाहन की छत और पिछला हिस्सा जंग लगने के कारण पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। केवल अगला हिस्सा ही बचा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकाला गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।