पैदल, साइकिल, गाड़ियों से पहुंचे विधायक…! केरल विधानसभा में दिखा शपथ ग्रहण का अनोखा रंग

केरल विधानसभा में शपथ ग्रहण के लिए नवनिर्वाचित विधायक अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। कोई पैदल आया, कोई साइकिल से तो कई विधायक समर्थकों संग गाड़ियों से विधानसभा पहुंचे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरल के नवनिर्वाचित विधायक बृहस्पतिवार को विधानसभा में अपने शपथ ग्रहण के लिए अलग-अलग साधनों से पहुंचे, जिनमें कुछ पैदल, कुछ साइकिल से तो कुछ अपनी गाड़ियों से वहां पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नवनिर्वाचित विधायक राजीव चंद्रशेखर, वी मुरलीधरन और बी बी गोपकुमार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल ही विधानसभा परिसर पहुंचे। वे यहां पलायम स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे।

दूसरी ओर, पुथुपल्ली से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे, चांडी ओमन साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पिता की तस्वीर वाली शर्ट पहनी हुई थी। चांडी ओमन ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी साइकिल का इस्तेमाल किया था। वहीं, अन्य नवनिर्वाचित विधायक अपने-अपने वाहनों से पहुंचे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 140 सीटों में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 35 और भाजपा को तीन सीटें मिली। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 18 मई को हो चुका है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।