रांची खादगढ़ा बस स्टैंड का हुआ औचक निरीक्षण, लावारिस बसों को हटाने के लिए 7 दिनों का अल्टीमेटम

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड का औचक निरीक्षण, लावारिस बसें हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर मूल्यांकन के बाद नीलामी की तैयारी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi : राजधानी रांची के खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नई बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अब रांची नगर निगम खुद बस स्टैंड का संचालन और टोल टैक्स की वसूली करेगा। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने एक उच्चस्तरीय बैठक और स्थल निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से बेतरतीब खड़ी लावारिस और बेकार पड़ी बसों पर कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सात दिनों के भीतर ऐसी सभी बसों को परिसर से हटा लिया जाए। तय सीमा में बसें नहीं हटाने पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) के जरिए उनका मूल्यांकन करवाकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए निगम ने कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई हैं—पहली शिफ्ट सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखा सहायक, सैनिटरी इंस्पेक्टर और परिसंपत्ति अधीक्षक टोल वसूली का जिम्मा संभालेंगे, जबकि एन्फोर्समेंट टीम और होमगार्ड परिसर की सुरक्षा व आवाजाही पर नजर रखेंगे।
इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी उपकरण लगवाने, खराब सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, अटल क्लीनिक के लिए साइनबोर्ड लगाने तथा बसों की धुलाई के लिए जगह चिह्नित करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पक्षों को 24 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज और बसों की सूची निगम को सौंपने को कहा गया है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।