वाराणसी में 24 दिसंबर को होने वाली बिहार के CM नीतीश की रैली स्थगित, प्रशासन ने…

उल्लेखनीय है कि JDU के नेता नीतीश कुमार 24 दिसंबर को एक रैली करने वाले थे, जिसे लोकसभा चुनाव के पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। रैली को लेकर B J P ने नीतीश कुमार को UP से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है।

बिहार सरकार के ग्रामीण और संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण सभा स्थगित की गई है।

उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि जिस College के मैदान में सभा होनी थी, उसके प्रबंधक को भी धमकी दी जा रही है।

UP से चुनाव लड़ने की दी थी चुनौती

उन्होंने कहा कि सरकार नीतीश कुमार की लोकप्रियता से घबराई हुई है। अब JDU जनता के बीच जाएगी और अपनी बात रखेगी। अब जनता कहेगी तो सभा होगी।

उल्लेखनीय है कि JDU के नेता नीतीश कुमार 24 दिसंबर को एक रैली (Rally) करने वाले थे, जिसे लोकसभा चुनाव के पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। रैली को लेकर B J P ने नीतीश कुमार को UP से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी।

Share This Article