पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान किया।
इस ऐलान से एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषणा की थी कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यसभा सदस्य के तौर पर तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं।


