… और अचानक राजद MLA किरण देवी के पति के आवास पर शुरू हो गई ED की रेड..

बिहार (Bihar) में राजद की विधायक किरण देवी के पति पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर मंगलवार को ED ने छापेमारी की। ED की टीम सुबह राजद विधायक के अगिआंव स्थित आवास पर पहुंची।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Raid in Bihar : बिहार (Bihar) में राजद की विधायक किरण देवी के पति पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर मंगलवार को ED ने छापेमारी की। ED की टीम सुबह राजद विधायक के अगिआंव स्थित आवास पर पहुंची।

ED की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस के साथ संदेश की विधायक किरण देवी के आवास पर पहुंची और छापेमारी की। सूत्रों का कहना है कि अरुण यादव के तीन ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की गई है।

बताया जा रहा है कि Money Laundering के एक मामले को लेकर ED की टीम पहुंची है। हालांकि, विधायक और उनके पति आवास पर नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों वे साथ किसी करीबी के कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं।

सूत्रों का कहना है कि ED के अधिकारी विधायक के आवास के अंदर हैं और किसी के आने जाने पर रोक है। आवास के बाहर विधायक के समर्थकों का आना-जाना लगा है।

संदेश विधायक किरण देवी के पति पूर्व विधायक अरुण यादव लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

TAGGED:
Share This Article