TET अभ्यर्थी की पिटाई मामले में ADM दोषी, DM ने शोकॉज जारी किया

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: टीईटी अभ्यर्थी (TET Candidate) पिटाई मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी ने शनिवार को पटना जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

जांच रिपोर्ट में ADM लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण कन्हैया सिंह को दोषी करार दिया गया है। ADM पर आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में पटना जिलाधिकारी ने ADM से स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, 22 अगस्त को पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी जिसने हाथ में तिरंगा ले रखा था उसकी ADM लॉ एंड ऑर्डर ने बीच सड़क पर ही लाठी से पिटाई कर दी थी।

इस पूरे मामले में पटना जिलाधिकारी ने DDC-SP सिटी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने ADM की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब हाथ में तिरंगा लिए छात्र प्रदर्शन कर रहा था तो उस समय उसकी पिटाई नहीं करनी चाहिए थी बल्कि उसे गिरफ्तार कर लेना चाहिए था।

ADM केके सिंह को शो कॉज जारी कर जवाब देने को कहा है

मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी DDC-SP City को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में मजिस्ट्रेट, एडीएम और टीईटी अभ्यर्थियों के अलावा पुलिस अधिकारियों के बयान को दर्ज किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पटना जिलाधिकारी ने ADM केके सिंह को शो कॉज जारी कर जवाब देने को कहा है।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हाथ में तिरंगा लिए अभ्यर्थी ने Police द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था और वह आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान मौके पर मौजूद ADM कृष्ण कन्हैया ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की।

ADM कृष्ण कन्हैया क्रोधित हो गए और उन्होंने भीड़ से खींचकर एक अभ्यर्थी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी जिसने हाथ में तिरंगा ले रखा था।

Share This Article