6 लोगों की मौत से दहला बिहार का नालंदा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के छबीलापुर गांव के लोदीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग जख्मी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है।

दो आपसी पटीदारों (गोतिया) के बीच जमीन विवाद को लेकर बुधवार को गोलीबारी हुई है। जिसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक परशुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा थ। इसी क्रम में बुधवार दोपहर अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला से जमीन विवाद में नरसंहार की घटना से पूरा इलाका दहल गया है। मरने वालों सभी परशुराम यादव गुट के बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घटनास्थल पर नाालंद पुलिस कैंंप कर रही है। एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे।

दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गोली लगने से यद्दु यादव, पिंटू यादव, शिवेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, मधेश यादव और बिंदा यादव की मौत हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नालंदा के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दो टीम का भी गठन कर दिया है। इधर, घटना के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत का स्थिति है।

Share This Article