बिहार में BJP के गिरिराज सिंह को मिली जीत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP’s Giriraj Singh wins in Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी कैबिनेट के तीन मंत्री बिहार से चुनावी मैदान में थे। बेगूसराय (Begusarai) से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय और आरा से आरके सिंह ने चुनाव लड़ा है।

मोदी कैबिनेट के इन मंत्रियों की जीत और हार का आंकड़ा आ गया है। नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह जहां चुनाव जीत गये हैं, वहीं आरके सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा है।

मोदी सरकार में मंत्री रहे रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) को भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मोदी सरकार में मंत्री रहे राधामोहन सिंह और राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज की है।

नाराजगी के बावजूद जनता ने जताया भरोसा

बेगूसराय लोकसभा सीट (Begusarai Lok Sabha seat) से BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह 81,480 वोटों से चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी CPI के उम्मीदवार अवधेश राय को हराया है। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि गिरिराज सिंह को लेकर मतदाताओं में नाराजगी है।

माना जा रहा था कि पार्टी गिरिराज सिंह का टिकट काट सकती है, मगर BJP के Firebrand नेता गिरिराज सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया और वह पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

Share This Article