Latest Newsबिहाररंगदारी मांगने के आरोप में MP पप्पू यादव व करीबी अमित पर...

रंगदारी मांगने के आरोप में MP पप्पू यादव व करीबी अमित पर FIR दर्ज, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

FIR on Pappu Yadav : अभी चंद दिन पहले ही बिहार (Bihar) के चर्चित नेता पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव जीता है।

अब खबर आ रही है कि एक फर्नीचर व्यवसायी से रंगदारी (Extortion) मांगने और धमकी देने के मामले में उन पर और उनके करीबी अमित यादव पर पूर्णिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मां फर्नीचर बेलौरी के राजा कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, 10 जून को फर्नीचर व्यवसायी ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से उल्लेख किया कि दिनांक 2 अप्रैल 2021 को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी टैक्स की मांग की गई थी।

वर्ष 2023 के दुर्गापूजा के दौरान मोबाइल व वाट्सएप काल पर 15 लाख रुपये, दो सोफा सेट मांगने के साथ-साथ इनको धमकी व गाली-गलौज किया गया।

लोकसभा चुनाव के दौरान भी सांसद पप्पू यादव के खास अमित यादव की ओर से पांच जून 2024 को मोबाइल पर करीब 10 से 15 कॉल करके अर्जुन भवन, सांसद पप्पू यादव के आवास पर बुलाने व 25 लाख रुपये रंगदारी की बात का उल्लेख फर्नीचर व्यवसायी ने आवेदन में किया है।

फर्नीचर व्यवसायी द्वारा समर्पित अभ्यावेदन में वर्णित आरोप के आलोक में सांसद पप्पू यादव एवं अमित यादव पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 93/2024 दिनांक 10.06.2024 धारा-385/504/506/34 भादवि दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...